यह पता लगाने के कुछ तरीके हैं कि कोई अन्य व्यक्ति Roblox स्टाफ़ मेंबर या एडमिन है या नहीं.
प्रोफ़ाइल
यह पता लगाने का एक तरीका कि कोई स्टाफ़ है या नहीं, यह है कि आप उनकी प्रोफ़ाइल पर डिसप्ले नाम चेक करें. सभी Roblox स्टाफ़ मेंबर्स के डिसप्ले नाम के साथ Roblox एडमिन आइकॉन मौजूद होगा. अगर उनके पास यह आइकॉन नहीं है और वे स्टाफ़ होने का क्लेम कर रहे हैं, तो कृपया उनकी प्रोफ़ाइल पर दिए गए दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करें लिंक का उपयोग करके हमें ज़रूर बताएँ. आइकॉन कुछ इस तरह का दिखाई देता है:
इन-एक्सपीरिएंस लीडरबोर्ड
एक्सपीरिएंस के अंदर भी यह पता लगाने का एक तरीका है कि कौन Roblox के लिए काम करता है. जब आप किसी एक्सपीरिएंस के अंदर होते हैं, तो ऊपरी-दाएँ कोने में स्थित लीडरबोर्ड वर्तमान में खेल रहे सभी प्लेयर्स को लिस्ट करेगा. Roblox के स्टाफ़ को एक तिरछे वर्ग आइकॉन से दर्शाया जाएगा जो नीचे दिए गए आइकॉन जैसा दिखता है:
इस पर ज़्यादा जानकारी के लिए, कि अलग-अलग लीडरबोर्ड आइकॉन का क्या मतलब है और वे कैसे दिखते हैं, इस आर्टिकल को देखें.
एडमिन ग्रुप
Roblox एडमिन्स की लिस्ट ढूँढने के लिए, आपको बस Roblox एडमिन ग्रुप पर जाना होगा. हालाँकि आपको इसका लिंक सभी एडमिन प्रोफ़ाइल्स पर मिल जाएगा, आप यहाँ क्लिक करके सीधे वहाँ भी जा सकते हैं.
यह नोट करना भी महत्वपूर्ण है कि Roblox एडमिनिस्ट्रेटर आपसे कभी भी आपका पासवर्ड नहीं पूछेंगे. अगर कोई भी आपसे आपका पासवर्ड मांगता है या Roblox स्टाफ़ होने का क्लेम करता है लेकिन उसके पास एडमिन बैज नहीं है, तो कृपया उन्हें वेबसाइट पर दिए गए दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करें लिंक का उपयोग करके रिपोर्ट करें.
अतिरिक्त हेल्प