अगर आपको कोई मैसेज मिले जिसमें कहा गया हो कि आपको उसे आगे फ़ॉरवर्ड करना पड़ेगा, नहीं तो कुछ बुरा होगा, तो घबराएँ नहीं. यह सिर्फ़ स्पैम है और सच नहीं है. आपको इसे आगे भेजने की ज़रूरत नहीं है.
आप इन मैसेज को सीधे इग्नोर कर सकते हैं, या दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करें फ़ीचर का उपयोग करके स्पैमिंग के लिए उन्हें हमारी टीम को रिपोर्ट कर सकते हैं. कृपया करके उन्हें आगे मत भेजें, क्योंकि स्पैमिंग के लिए आपके अकाउंट को भी चेतावनी मिल सकती है. इस तरह का स्पैम किसी को भी पसंद नहीं आता!
अतिरिक्त हेल्प