क्या मैं ऑफ़-प्लैटफ़ॉर्म प्रमोशन का इस्तेमाल करके यूज़र्स को वर्चुअल रिवॉर्ड दे सकता हूँ?
डेवलपर्स, अपनी खुद की Roblox एक्सपीरिएंस में वर्चुअल रिवॉर्ड के लिए प्रमोशन ऑफ़र खुद लागू कर सकते हैं, बशर्ते कि:
- यह रिवॉर्ड सिर्फ़ उसी एक्सपीरिएंस में इस्तेमाल हो पाएगा जहाँ आपने यह ऑफ़र रिडीम किया है,
- एक्सपीरिएंस के अंदर मिलने वाले इस रिवॉर्ड की Robux या असली दुनिया के करेंसी में कोई क़ीमत नहीं है,
- ऑफ़र को रिडी करने की सारी जानकारी पब्लिक के लिए खुली और उपलब्ध होनी चाहिए,
- यूज़र्स को ऑफ़र पाने या रिडीम करने के लिए किसी तरह का बदला या एक्सचेंज करने की ज़रूरत नहीं है, और
- उपरोक्त सभी बातें सभी प्रमोशन मटीरियल में यूज़र्स को साफ-साफ बताई जाती हैं
डेवलपर्स को किसी भी प्रमोशन मटीरियल में Roblox की ब्रांड गाइडलाइन को भी पक्का फ़ॉलो करना होगा.
क्या मैं Roblox मार्केटप्लेस में उपलब्ध किसी आइटम का गिवअवे खुद से कर सकता हूँ?
नहीं। आप सिर्फ़ उन वर्चुअल आइटमों के लिए प्रोमो ऑफ़र लागू कर सकते हैं जो सिर्फ़ आपके एक्सपीरिएंस में पहुँचने लायक हों और इस्तेमाल किए जा सकें. आप अपने प्रमोशन में हर यूज़र के लिए अलग-अलग यूनिक कोड खुद से लागू नहीं कर सकते हैं.
मैंने अपनी रिटेल प्रोडक्ट पैकेजिंग पर प्रोमो कोड प्रिंट करवाया है, जिसे अभी बेचा जा रहा है. तो क्या यह यूज़र्स के लिए 'पब्लिकली एक्सेसिबल' माना जाएगा?
नहीं. बिना इजाज़त लिए आप रिटेल पैकेजिंग पर Roblox कंटेंट के लिए कोड प्रिंट नहीं कर सकते हैं. आम तौर पर उपलब्ध ऑफ़र्स इंटरनेट पर मौजूद होने चाहिए (उदाहरण के लिए, आपकी पब्लिक वेबसाइट पर, आपके किसी सार्वजनिक सोशल मीडिया पोस्ट में, या Roblox पर आपके एक्सपीरिएंस विवरण पेज के डिस्क्रिप्शन में). ऑफ़र रिडेम्पशन विवरण (जैसे रिडेम्पशन कोड, अकाउंट लिंकिंग के माध्यम से अनुदान) को रिटेल बंडलों में शामिल नहीं किया जा सकता है, जब तक कि Roblox के साथ कॉन्ट्रैक्चुयल एग्रीमेंट में हिस्सा न लिया जाए.
मैंने दूसरे डेवलपर्स को मार्केटप्लेस आइटम के साथ प्रोमो ऑफ़र बनाते हुए देखा है. इसकी अनुमति क्यों है?
Roblox ने कुछ डेवलपर्स के आइटमों के लिए एक सीमित प्रोग्राम शुरू किया है. इसके तहत, Roblox और अप्रूव्ड मैन्युफैक्चरर्स के साथ एक कॉन्ट्रैक्चुयल एग्रीमेंट के ज़रिए, उन आइटमों को असली दुनिया के प्रोडक्ट से जोड़ा जा सकता है. हो सकता है कि आपको इस कार्यक्रम से जुड़े ऐसे प्रमोशन दिखें, जो अधिकृत हैं.
मुझे ऐसे डेवलपर्स मिले हैं जो प्लैटफ़ॉर्म से बाहर रिवॉर्ड बेच रहे हैं, जिनके पास मेरे ख़याल से Roblox के साथ कोई कॉन्ट्रैक्चुयल एग्रीमेंट नहीं है. आप उनके बारे में क्या करने जा रहे हैं?
हम अपनी नीतियों के उल्लंघन को बहुत गंभीरता से लेते हैं. नियम तोड़ने वालों को ये सज़ाएँ मिल सकती हैं. उनके DevEx सर्विसेज़ बंद हो सकती है, उनके अकाउंट तक पहुँच रोक दी जा सकती है, या उनके कंटेंट को हटाया जा सकता है.
"फ़्री" आइटम से आपका क्या मतलब है?
आपके एक्सपीरिएंस में रिवॉर्ड के तौर पर वह आइटम नहीं हो सकता, जिसे आप Robux से बेचते हैं, या फिर वह इन-गेम करेंसी जिसे Robux से ख़रीदा जा सकता है. अगर कोई आइटम इसलिए कीमती माना जाता है क्योंकि उसे कमाने के लिए बहुत ज़्यादा स्किल या समय लगता है, तो आप उस आइटम के लिए एक प्रोमो ऑफ़र (जैसे कि रिडेम्पशन कोड) इस्तेमाल कर सकते हैं. बशर्ते वह ऑफ़र किसी भी यूज़र को आसानी से मिल जाए और आपके एक्सपीरिएंस में उसे मुफ़्त में रिडीम किया जा सके.
अगर आपका प्रमोशन किसी सीज़न के लिए है, तो आपको क्या करना चाहिए? क्या यूज़र्स के लिए यह अब भी 'पब्लिकली एक्सेसिबल' माना जाएगा?
जहाँ कहीं भी आप अपने ऑफ़र का प्रमोशन कर रहे हैं, वहाँ आपको ज़रूरी डिस्क्लोजर के तौर पर रिडेम्पशन विंडो की समय-सीमा यूज़र्स के लिए साफ़ रखनी होगी.