Roblox के वेरिफ़ाइड बैज से यूज़र्स आसानी से ऑथेंटिक अकाउंट की पहचान कर पाते हैं और इससे हमारे महत्वपूर्ण कम्यूनिटी मेंबर्स और ग्रुप को अतिरिक्त खास पहचान मिलती है.
वेरिफ़ाइड बैज के बारे में जानकारी
वेरिफ़ाइड बैज क्या है?
वेरिफ़ाइड बैज दिखाई देने वाला इंडिकेटर है जो यूज़र्स को नोटेबल और ऑथेंटिक क्रिएटर्स, डेवलपर्स, ग्रुप्स और प्लैटफ़ॉर्म के बाहर की हस्तियों को आसानी से पहचानने देता है. ये बैज दिखाता है कि Roblox ने कन्फ़र्म किया है कि ये अकाउंट सचमुच उस यूज़र या ग्रुप का है जिसे वो रीप्रेज़ेंट करता है और वो यूज़र/ग्रुप नोटेबिलिटी के लिए हमारे क्राइटेरिया को पूरा करता है.
ये कैसे पता चल सकता है कि Roblox पर कोई अकाउंट वेरिफ़ाइड है या नहीं?
Roblox एक ग्लोबल कम्यूनिटी है जिसकी स्थापना क्रिएशन और कनेक्शन के आधार पर की गई है. आपको अपने कुछ पसंदीदा Roblox यूज़र और ग्रुप की प्रोफ़ाइल पर नीले Roblox चेकमार्क दिखाई पड़ सकते हैं. इसका मतलब है कि वो अकाउंट किसी नोटेबल और ऑथेंटिक यूज़र या ग्रुप का है. आपको वेरिफ़ाइड बैज मार्केटप्लेस यूज़र और ग्रुप प्रोफ़ाइल पेज, आइटम और एक्सपीरिएंस डिटेल पेज के साथ-साथ सर्च में भी अकाउंट नाम की बगल में दिखाई देगा.
अगर किसी प्रोफ़ाइल के डिसप्ले नाम के साथ बैज अटैच किया हुआ नहीं है, लेकिन ये कहीं और दिखाई दे रहा है, जैसे कि उसके बायो में या इमेज में, तो फिर वो वेरिफ़ाइड अकाउंट नहीं है. सिर्फ़ Roblox ही वेरिफ़ाइड बैज दे सकता है और वो हर बार एक ही जगह दिखाई देंगे.
ये हमारे पास क्यों है?
Roblox के वेरिफ़ाइड बैज से यूज़र ये आसानी से जान जाते हैं कि वे ऑथेंटिक डेवलपर्स, क्रिएटर्स और प्लैटफ़ॉर्म के बाहर की हस्तियों से इंटरैक्ट कर रहे हैं. ये बैज Roblox पर सभी के लिए आत्मविश्वास और स्पष्टता की एक महत्वपूर्ण लेयर उपलब्ध करवाता है.
क्रिएटर्स के लिए प्लैटफ़ॉर्म के रूप में Roblox अपने नए वेरिफ़ाइड बैज के ज़रिए आपको नोटेबल और ऑथेंटिक प्रोफ़ाइल्स की आसानी से पहचान करने और उन्हें खोजने में मदद करना चाहता है. वेरिफ़ाइड बैज यह बताने का एक स्पष्ट तरीका है कि प्रोफ़ाइल किसी नोटेबल क्रिएटर, डेवलपर या ग्रुप की है और कोई इम्पर्सोनेटर, डुप्लिकेट या फ़ैन अकाउंट नहीं बल्कि ऑथेंटिक है.
क्या वेरिफ़ाइड बैज न होने से मेरे कॉन्टेंट और उसकी खोजे जाने की योग्यता पर असर पड़ेगा?
नहीं, वेरिफ़ाइड बैज से नए या अनवेरिफ़ाइड क्रिएटर्स के लिए सर्च और सुझावों पर असर नहीं पड़ेगा.
क्या टैलेंट हब पर पहले से ही ऐसा एक बैज मौजूद नहीं है?
वेरिफ़ाइड बैज टैलेंट हब पर मौजूद ID वेरिफ़िकेशन बैज से अलग है—ये बैज सिर्फ़ ID वेरिफ़िकेशन के लिए हैं, लेकिन वेरिफ़ाइड बैज (जिसे Roblox का नीला चेकमार्क भी कहा जाता है) प्लैटफ़ॉर्म पर नोटेबल और ऑथेंटिक क्रिएटर्स को अलग से पहचानने के लिए है.
वेरिफ़ाइड बैज हासिल करना
मैं वेरिफ़ाइड बैज के लिए कैसे अप्लाई करूं?
Roblox क्रिएटर्स के लिए कोई ऐप्लीकेशन प्रोसेस नहीं है. अगर आप नीचे दिए गए योग्यता क्राइटेरिया को पूरा करते हैं, तो आपको अपने आप बता दिया जाएगा और बैज इशू कर दिया जाएगा. नोट करें कि बैज महीने में एक बार इशू किया जाता है, इसलिए आपके द्वारा क्राइटेरिया पूरे करने के बाद बैज को दिखाई देने में पूरा एक महीना लग सकता है.
अगर आप ब्रैंड पार्टनर हैं (जैसे कोई सेलिब्रिटी या कोई मशहूर ब्रैंड), तो कृपया ऐप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए अपने Roblox पार्टनरशिप कॉन्टैक्ट से संपर्क करें.
वेरिफ़ाइड बैज कैसे दिए जाते हैं?
वेरिफ़ाइड बैज देते समय कई चीज़ों पर विचार किया जाता है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या अकाउंट नोटेबल, ऑथेंटिक है और हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड और उपयोग की शर्तों का पालन करता है.
हालांकि, वेरिफ़ाइड बैज का मतलब ये नहीं है कि Roblox इसे एंडोर्स करता है. सभी यूज़र्स को हमारी गाइडलाइंस को मानना होगा ताकि Roblox सभी के लिए एक सुरक्षित, सभ्य और मज़ेदार प्लैटफ़ॉर्म बन सके – वेरिफ़ाइड यूज़र्स भी इससे अलग नहीं हैं.
मैं वेरिफ़ाइड बैज के लिए कैसे क्वालिफ़ाई करूं?
बैज रिसीव करने के लिए सबसे पहले ये ज़रूरी है कि अकाउंट नोटेबल (यानी बहुत से लोगों का जाना-पहचाना) हो. नोटेबल माने जाने के लिए ये क्राइटेरिया पूरे करने होंगे:
| अकाउंट का टाइप | नोटेबल होने के लिए ज़रूरतें |
| ब्रैंड & हस्तियां (कंपनियां, सेलेब्रिटी, म्यूज़िशियन, पॉलिटिशियन, वगैरह) |
आप हमारे Video Stars प्रोग्राम का हिस्सा हो. |
| एक्सपीरिएंस डेवलपर्स | आप ऐसे एक्सपीरिएंस के ओनर हैं या आपके पास 10%+ ऑटोमैटिक ग्रुप पेआउट है, जिसके पिछले 90 दिनों में 1M प्लेटाइम घंटे हैं. |
| अवतार के ऐसेट के क्रिएटर | आपने (या आपके ग्रुप ने) पिछले 90 दिनों में कम-से-कम 200K आइटम बेचकर कम से कम 2M Robux कमाए हैं. |
इसके बाद हमें ये कन्फ़र्म होगा कि आप ऑथेंटिक हैं (यानी आप वही हैं जो आप होने का क्लेम करते हैं). ये ज़रूरत ID वेरिफ़िकेशन से पूरी होती है.
आखिर में हम यह पक्का करना चाहते हैं कि आपके अकाउंट सिक्योर और ऐक्टिव रहें. इसका मतलब है कि आपके अकाउंट में ऑथेंटिकेटर चालू है और पिछले 180 दिनों से हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर ऐक्टिव है.
कृपया नोट करें कि अगर आप किसी ब्रैंड को रीप्रेज़ेंट करते हैं और हमारी पार्टनरशिप टीम के साथ काम कर रहे हैं, तो अतिरिक्त ज़रूरतें ज़रूरी हो सकती हैं जिनके बारे में हमारी पार्टनरशिप टीम बता देगी.
ब्रांड और लोगों से वेरिफ़ाइड बैज की रिक्वेस्ट को मंज़ूरी देने या रिजेक्ट करने का आखिरी अधिकार हमारी ब्रांड पार्टनरशिप टीम के पास रहता है. इसमें हमारी इंटरनल पॉलिसी के अनुसार एक्स्ट्रा ज़रूरतें शामिल हो सकती हैं.
Roblox पर 10.5 मिलियन से भी ज़्यादा डेवलपर्स और क्रिएटर्स हैं, कितने लोगों को वेरिफ़ाइड बैज मिलेंगे?
ये नंबर लगातार बढ़ता रहेगा क्योंकि हम समय-समय पर अपनी क्राइटेरिया पूरी करने वाले ज़्यादा क्रिएटर्स को वेरिफ़ाई करते हैं और वेरिफ़ाइड बैज प्रोग्राम में नए टाइप के क्रिएटर्स जोड़ते रहते हैं.
अगर मुझे बैज नहीं चाहिए तो क्या होगा?
अगर आप बैज मिलने के बाद नीचे दिए हुए में से कोई भी काम करते हैं, तो आपका बैज अपने आप वापस ले लिया जाएगा:
आप अपना डिसप्ले नाम या यूज़रनेम बदल देते हैं
आप अपने अकाउंट पर ऑथेंटिकेटर को बंद कर देते हैं
मैं बैज को फिर से चालू कैसे करूं?
अगर आपके पास इससे पहले कोई बैज था, लेकिन उसे नॉन-पॉलिसी उल्लंघनकारी वजहों से हटा दिया गया था, तो आप फिर से बैज दिए जाने की रिक्वेस्ट करने के लिए कस्टमर सपोर्ट से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. कस्टमर सपोर्ट से कॉन्टैक्ट करने से पहले कृपया पक्का करें कि:
ऑथेंटिकेटर चालू है
ID वेरिफ़िकेशन हो चुका है
यूज़रनेम और डिसप्ले नाम वही हैं जो आपको बैज मिलते समय थे
क्या मेरा वेरिफ़ाइड बैज मुझसे ले लिया जा सकता है?
हाँ. अगर हमारे कम्यूनिटी स्टैंडर्ड और उपयोग की शर्तों का पालन नहीं करने पर, आपको प्लैटफ़ॉर्म से हटा दिया जाता है, तो डिफ़ॉल्ट रूप से आपका बैज आपसे वापस ले लिया जाएगा. अगर बैज पाने वाला बार-बार हमारे स्टैंडर्ड और शर्तों का उल्लंघन करता है जिसमें बौद्धिक संपदा का उल्लंघन भी शामिल है, तो हम उससे बैज वापस लेने का अधिकार भी सुरक्षित रखते हैं. अगर आप बैज को बेचने या उसकी नकल बनाने कोशिश करते हैं, तो इससे आप अयोग्य हो जाएंगे और बैज को आपके अकाउंट से हटा दिया जाएगा.
इसके अलावा अगर आप अपने अकाउंट में ऐसे बदलाव करते हैं जिससे हमारे ऑथेंटिसिटी वेरिफ़िकेशन पर असर पड़ता है, तो आपसे बैज ले लिया जा सकता है. अकाउंट में जिन बदलावों से बैज बंद हो जाता है वो ये हैं: ऑथेंटिकेटर ऐप द्वारा 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन हटाना, अपना यूज़रनेम या डिसप्ले नाम बदल देना, ग्रुप का नाम बदल देना या ग्रुप का ओनर बदल देना.
मुझसे मेरा वेरिफ़ाइड बैज ले लिया गया, लेकिन मेरा मानना है कि ये एक गलती थी—मुझे क्या करना चाहिए?
कृपया हमारे कस्टमर सपोर्ट फ़ॉर्म के ज़रिए हमसे संपर्क करें. आपसे जो वेरिफ़ाइड बैज ले लिया गया है उसका यूज़रनेम और दूसरे विवरण दें, खास तौर से बैज ले लिए जाने से पहले अकाउंट में जो भी बदलाव किए गए उनकी जानकारी दें.
मुझे एक ऐसा अकाउंट दिख रहा है जो वेरिफ़ाइड तो है, लेकिन वो मेरे ओरिजिनल कॉन्टेंट को कॉपी कर रहा है या अपने एक्सपीरिएंसेस, आइटम, अकाउंट के नाम या ग्रुप के नाम में मेरे ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर रहा है—मुझे क्या करना चाहिए?
अगर आपको लगता है कि कोई आपका कॉन्टेंट कॉपी कर रहा है, तो कृपया हमें एक बौद्धिक संपदा टेकडाउन रिपोर्ट सबमिट करें. हम कॉन्टेंट को रिव्यू करेंगे और अगर उचित हो, तो उसे हटा देंगे. Roblox पर बौद्धिक संपदा की रिपोर्ट करने के बारे में ज़्यादा जानकारी यहाँ पाई जा सकती है.