फ़्रेंड इनवाइट रिवॉर्ड सिस्टम आपको उन फ़्रेंड्स को इनवाइट करने पर रिवॉर्ड देता है जो Roblox पर या Roblox के बाहर हैं, अगर वो उस गेम में शामिल होते हैं जहाँ यह सिस्टम चालू है गेम का क्रिएटर आपको अपने फ़्रेंड्स को उनके एक्सपीरिएंस में लाने के लिए इन-गेम आइटम्स या करेंसी जैसे रिवॉर्ड दे सकता है.
कौन से एक्सपीरिएंस यह प्रोग्राम ऑफ़र करते हैं
ऐसे कई एक्सपीरिएंस हैं जो फ़्रेंड्स को इनवाइट करने वाले प्लेयर्स को रिवॉर्ड देते हैं, और इसकी संख्या बढ़ रही है. जब आप गेम में हों, तो स्क्रीन के ऊपर बाएं कोने में Roblox के लोगो पर माउस होवर करें, वहाँ यह देख सकते हैं कि कोई एक्सपीरिएंस रेफ़रल रिवॉर्ड ऑफ़र करता है या नहीं; अगर रिवॉर्ड होगा तो उसका नाम एक टूलटिप पे दिखेगा. आप गेम मेन्यू में ‘फ़्रेंड्स इनवाइट करें’ टैब पर क्लिक या टैप कर सकते हैं; वहाँ एक बैनर दिखेगा जिसमें रिवॉर्ड की डिटेल दी होगी.
इस प्रोग्राम में कौन हिस्सा ले सकता है?
जिन एक्सपीरिएंस में रिवॉर्ड ऑफ़र किए जाते हैं, वहाँ यह प्रोग्राम सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध है. कुछ एक्सपीरिएंस में यह शर्त हो सकती है कि इनवाइट तभी गिना जाएगा जब इनवाइट पाने वाला यूज़र कोई टास्क खत्म करे या कुछ देर गेम खेले. आप रिवॉर्ड बैनर में दिए गए जानकारी के आइकॉन पर क्लिक या टैप करके रिवॉर्ड से जुड़ी डिटेल्स और उसकी पाबंदियाँ देख सकते हैं.
मैं किसको इनवाइट कर सकता हूँ?
आप Roblox पर या Roblox के बाहर अपने फ़्रेंड्स को इनवाइट कर सकते हैं. अगर आप ऐसे फ़्रेंड को इनवाइट करना चाहते हैं जो Roblox पर नहीं है या पहले कभी नहीं रहा, तो इनवाइट पेज पर "जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके साथ शेयर करें" पर क्लिक या टैप करें और उस लिंक को अपने फ़्रेंड को भेजें.
मैं अपना रिवॉर्ड कैसे क्लेम करूं?
कुछ क्रिएटर आपका रिवॉर्ड सीधे आपके अकाउंट में डाल सकते हैं, जबकि कुछ आपका रिवॉर्ड तैयार होने पर एक्सपीरिएंस में "क्लेम करें" बटन दिखा सकते हैं. कन्फ़र्म करने के लिए एक्सपीरिएंस में वापस आएँ और चेक करें.
मुझे रिवॉर्ड के बारे में कुछ और सवाल पूछने हैं.
अपने सवालों का जवाब पाने का सबसे अच्छा तरीका है, सीधे उस एक्सपीरिएंस के क्रिएटर से संपर्क करना.