किसी खरीदारी के लिए रिफ़ंड रिक्वेस्ट प्रोसेस होने के बाद अकाउंट से Robux हटाए जा सकते हैं. Roblox की तरफ़ से, यूज़र अकाउंट को एक डायरेक्ट मैसेज भेजा जाएगा जो उसके अकाउंट केइनबॉक्स में मिलेगा. यह मैसेज आपको बताएगा कि एक शुल्क का रिफ़ंड हो गया है और उस शुल्क से मिले हुए Robux आपके अकाउंट से हटा दिए गए हैं.
उन अकाउंट पर कुछ और मॉडरेशन ऐक्शन लिए जा सकते हैं जो रिफ़ंड सिस्टम का गलत उपयोग करते हैं या बिना इजाज़त के खरीदारी करते हैं, क्योंकि यह हमारी उपयोग की शर्तों का उल्लंघन है. उन अकाउंट को कुछ समय के लिए सस्पेंड भी किया जा सकता है या उन्हें Roblox वेबसाइट से हटाया भी जा सकता है. Roblox की रिफ़ंड पॉलिसी के बारे में ज़्यादा जानकारी आपको हमारी उपयोग की शर्तों में मिल सकती है.
अगर आपके पास इस मैसेज या आपके Robux हटाए जाने से जुड़े कोई और सवाल या परेशानी हैं, तो कृपया कस्टमर सपोर्ट से कॉन्टैक्ट करें.
अतिरिक्त हेल्प