Roblox लगातार आपके एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के तरीके खोज रहा है, लेकिन कभी-कभी क्रैश हो सकते हैं, जो हम समझते हैं कि काफ़ी निराशाजनक है. जब आपके डिवाइस की मेमोरी खत्म होने लगती है, तो हम आपको एक्सपीरिएंस को सुरक्षित रूप से बाहर निकलने का मौका देना चाहते हैं.
आउट ऑफ़ मेमोरी क्रैश क्या होता है?
जब आपके डिवाइस में मेमोरी कम होने लगती है (यह स्टोरेज स्पेस की समस्या नहीं है), तो अचानक क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है. यह मेमोरी खत्म होने वाला क्रैश अकसर तब होता है जब बैकग्राउंड में बहुत ज़्यादा ऐप्लिकेशन चल रहे होते हैं या आपका डिवाइस उस एक्सपीरिएंस को हैंडिल के लिए पर्याप्त मज़बूत नहीं होता जिसमें आप हैं.
iOS ऐप: मेमोरी कम होने की वॉर्निंग (गड़बड़ी कोड: 292)?
जब आपके डिवाइस में मेमोरी कम होने लगेगी, तो हम एक वॉर्निंग दिखाएँगे. इससे आपको यह विकल्प मिलते हैं:
- छोड़ें - आप एक्सपीरिएंस से बाहर निकल जाएँगे और Roblox के होम पेज पर वापस चले जाएँगे.
- खेलते रहें - आप एक्सपीरिएंस जारी रख सकते हैं, लेकिन जल्द ही क्रैश हो सकते हैं!
हम आपको सलाह देते हैं कि आप जल्द से जल्द एक्सपीरिएंस से बाहर निकल जाएँ. इससे यह पक्का हो जाएगा कि बाहर निकलने से पहले आपका गेम-स्टेट सेव हो गया है और आपका अवतार सही जगह पर है. बाहर निकलने के बाद, आप उसी एक्सपीरिएंस में फिर से जा सकते हैं, जो अब ज़्यादा स्थिर स्थिति में होगा, या फिर कोई नया एक्सपीरिएंस आज़मा सकते हैं!
अगर यह बार-बार हो, तो मैं क्या कर सकता हूँ?
यदि आपको अक्सर मेमोरी कम होने की वॉर्निंग मिलती है, तो आप फ़ॉलोइंग तरीके आज़मा सकते हैं:
- बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्लिकेशन को बंद करें
- ग्राफ़िक्स क्वालिटी कम करें (ज़्यादा जानकारी के लिए, ग्राफ़िक्स क्वालिटी पर हमारा हेल्प आर्टिकल देखें)
- कम ग्राफ़िक्स वाला एक्सपीरिएंस चुनें
- ज़्यादा मज़बूत जिसमे ज़्यादा मेमोरी (RAM) हो ऐसा डिवाइस उपयोग करें
अतिरिक्त हेल्प