Roblox एक्सपीरिएंसेस खेलने के लिए एक PlayStation कंसोल और इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत पड़ती है. Roblox आपको PlayStation Store में मिल जाएगा. इसे फ़्री में खेलें!
Roblox के साथ आप बहुत सारे अलग-अलग एक्सपीरिएंसेस खेल सकते हैं. जब आप पहली बार खेलना शुरू करते हैं, तब वो आपको होम पेज स्क्रीन और एक्सपीरिएंसेस स्क्रीन पर मिलेंगे. जब आप कुछ एक्सपीरिएंसेस खेल लेंगे, उसके बाद आप होम पेज स्क्रीन पर अपने हाल ही में खेले गए एक्सपीरिएंसेस भी देख पाएँगे.
हर Roblox एक्सपीरिएंस के नियम, कंट्रोल और मैकेनिक्स थोड़े-से अलग होंगे. सामान्य कंट्रोल वहीं रहेंगे, जैसा कि नीचे दिखाया गया है.
नोट करें: इस कंट्रोलर मैप को इन-एक्सपीरिएंस में किसी भी समय ऐक्सेस किया जा सकता है. इसके लिए PlayStation कंट्रोलर पर 'ऑप्शन' बटन को क्लिक करके Roblox मेन्यू खोलें. 'मदद' टैब देखने के लिए दाएँ बम्पर (R1) को दबाएँ. दूसरे टैब देखने के लिए बाएँ बम्पर (L1) को दबाएँ.
PlayStation जैसे किसी भी नए प्लैटफ़ॉर्म को लॉन्च किए जाने पर यूज़र्स को PlayStation पर दूसरे कंसोल/प्लैटफ़ॉर्म के बटन दिखाई दे सकते हैं क्योंकि Roblox डेवलपर्स PlayStation बटन मैपिंग, यूज़र इंटरफ़ेस अपडेटिंग या दूसरी चीज़ें शामिल करने के लिए अपने एक्सपीरिएंस को अपडेट करते हैं.