कम्यूनिटी ऑडिट लॉग फ़ीचर ग्रुप ओनर और जिनके पास उचित परमिशन हैं उन्हें कम्यूनिटी से संबंधित बदलावों को मॉनिटर करने की अनुमति देता है.
कम्यूनिटी ऑडिट लॉग को ऐक्सेस करना
-
- बाईं तरफ़ के नेविगेशन पैनल में दिए गए कम्यूनिटी विकल्प को क्लिक करें
- लिस्ट में से अपनी पसंद की कम्यूनिटी चुनें
- कम्यूनिटी पेज के दाएँ कोने में दिए गए तीन डॉट्स को क्लिक करें
- कम्यूनिटी कॉन्फ़िगर करें को क्लिक करें
- बाईं तरफ दिए गए कंट्रोल पैनल में ऑडिट लॉग को क्लिक करें
कम्यूनिटी ऑडिट लॉग का उपयोग करना
कम्यूनिटी ऑडिट पेज पर आपको डिफ़ॉल्ट रूप से कम्यूनिटी की सभी ऐक्टिविटीज़ दिखाई जाएँगी, जो सबसे हाल ही के बदलाव से लेकर सबसे पुराने बदलाव तक लिस्ट की हुई होंगी. अगर आप सिर्फ़ कुछ खास टाइप के बदलाव (पोस्ट डिलीट करना, यूज़र्स को निकालना...वगैरह) देखना चाहते हैं, तो आप ये ऐक्शन से फ़िल्टर करें बॉक्स से चुन सकते हैं. आप ऐक्शन बॉक्स के साथ उपलब्ध सर्च बॉक्स का उपयोग करके किसी खास यूज़र द्वारा परफ़ॉर्म किए गए ऐक्शन भी सर्च कर सकते हैं.
मेंबर्स को ऐक्सेस देना
दूसरे प्लेयर्स को इस फ़ीचर का उपयोग करने की परमिशन देने के लिए आपको उनकी मौजूदा कम्यूनिटी रैंकिंग को परमिशन असाइन करनी होगी. कम्यूनिटी रोल/रैंक और परमिशन क्रिएट करने/बदलने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए कम्यूनिटी रोल/रैंक और परमिशन देखें.